पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घायल बॉर्डर होमगार्ड के जवानों को दी छुट्टी

घायल बॉर्डर होमगार्ड के जवानों को दी छुट्टी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घायल बॉर्डर होमगार्ड के जवानों को दी छुट्टी

नागौर|शनिवारतड़के साढ़े चार बजे सिंगड़ गांव की सरहद पर ही बॉर्डर होमगार्ड के 21 जवान सड़क हादसे में घायल हो गए थे। इनमें से एक जवान की मौत हो गई थी। ये सभी एक मिनी ट्रक में झुंझनू के सूरजगढ़ में विधानसभा सीट पर उपचुनाव करवाने जा रहे थे। इसी दौरान एक ट्रक ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। छह गंभीर घायलों को नागौर से जोधपुर रेफर किया गया। बाकी 14 को प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर लिया गया। रविवार को यह लोग भर्ती थे। इसी दौरान देऊ हादसे में घायल लोगों को भी यहां भर्ती किया गया। हालांकि रविवार शाम तक जवानों की हालत में सुधार होने के कारण सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। साथ ही जोधपुर में भर्ती छह जवानों की हालत में भी सुधार है।