पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवक को बंधक बना कर पीटा

युवक को बंधक बना कर पीटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिंगुणियानिवासी एक व्यक्ति को रविवार को खेतास गांव में कुछ लोगों ने पांच घंटे तक बंधक बनाकर पीटा। बाद में युवक जैसे तैसे वहां से खुद को छुड़ाकर वापस अपने गांव लौटा और घरवालों को आपबीत्ती बताई।

जानकारी के अनुसार दुर्गाराम (24) पुत्र धन्ना राम नायक नागौर रोड़ स्थित खेत में काम कर रहा था। दोपहर 1 बजे ढाकोरिया निवासी भोजाराम ने उसे फोन कर खेतास आने को कहा। दुर्गाराम का आरोप है कि दोपहर 3 बजे वह खेतास पहुंचा तो वहां पहले से खेतास ढूंढि़या गांव के चार पांच लोगों ने उसको पकड़कर रस्सी से पेड़ से बांध दिया। खेतास निवासी आरोपी ने दुर्गा राम के भाई हजारी राम को कहा कि तेरे भाई को बंधक बनाकर रखा गया है। वह खेतास गया लेकिन वहां कोई नहीं मिला। जैसे तैसे वह उनके चंगुल से छूट कर गांव लौटा परिवार वालों को आपबीती बताई। हजारी राम ने श्रीबालाजी थाने में फोन कर सूचना दी। खबर लिखी जाने तक थाने में इस संबंध में एफ आर दर्ज नहीं हुई। दुर्गाराम के कमर पर चोट हाथों पर रस्सी बांधने के निशान मौजूद है।