पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सर्व समाज के सहयोग से मिलती है आगे बढ़ने की प्रेरणा: डॉ. बागडि़या

सर्व समाज के सहयोग से मिलती है आगे बढ़ने की प्रेरणा: डॉ. बागडि़या

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामोत्थानविद्यापीठ संस्थान में रविवार को अभिनंदन प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्थान के संरक्षक एवं पूर्व डीजीपी डॉ के राम बागडिय़ा का अभिनंदन किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए बागडिय़ा ने कहा कि सबके सहयोग से ही संस्थान आगे बढा है। इस मौके पर संस्थान में आर्थिक एवं विशेष सहयोग देने वालों का जिक्र करते हुए कहा कि इनके सहयोग से इस संस्थान रूपी वटवृक्ष को आगे बढाने में उनकी हिम्मत हुई। उन्होंने अभिभावकों से कहा कि वे समय के साथ बच्चों की अच्छी शिक्षा पर ध्यान दें। उपभोक्ता मामले विभाग के निदेशक जस्सा राम चौधरी ने महिला शिक्षा में डॉ. बागडिय़ा के योगदान का जिक्र किया। आयकर विभाग के पूर्व उपायुक्त सागरमल चौधरी ने कहा कि दान प्राकृत धर्म है। पूर्व आरजेएस हरसुखराम पूनिया ने सेवा काल में बागडिय़ा के योगदान को सराहा। पूर्व आरपीएस आईदान राम रैवाड़ ने बालिका शिक्षा को जरूरी बताया। पूर्व विधायक रामचन्द्र जारोड़ा ने कहा कि सेवा को जनसेवा में बदलने वाले महान है। पूर्व उप जिला प्रमुख डॉ. सहदेव चौधरी ने कहा कि व्यक्ति की मेहनत परिश्रम के लोग कायल होते है। पूर्व प्रधान रिद्धकरण लोमरोड ने भी विचार व्यक्त किए। इससे पहले बागडिय़ा का बीकानेर रोड स्थित एक वाहन शो रूम पर भी अभिनंदन किया गया।

कियाअभिनंदन

कार्यक्रमके दौरान संस्थान की अभिनंदन समिति की ओर से बागडिय़ा को अभिनंदन पत्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया। अभिनंदन पत्र का वाचन बीएड कॉलेज प्राचार्य दल्लाराम चौधरी ने किया। संस्था निदेशक एलआर नेहरा ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

प्रतिभाओं का सम्मान

नागौर। ग्रामोत्थान विद्यापीठ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोग।

नागौर। ग्रामोत्थान विद्यापीठ में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान नृत्य प्रस्तुत करती छात्राएं तथा पूर्व डीजीपी के.राम बागड़िया का सम्मान करते लोग।