\"युवा समय ऊर्जा का सदुपयोग करें\'
जाटसमाज समन्वय समिति की ओर से रविवार को किसान छात्रावास में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इस मौके पर अतिथियों ने अलग अलग क्षेत्र की 125 प्रतिभाओं का सम्मान किया।
समारोह में सांसद सीआर चौधरी ने कहा की व्यक्ति को समय और उर्जा को सही दिशा में लगाकर व्यवहार में परिवर्तन लाने की जरूरत है। उन्होंने चल हट जिद से हटकर बच्चों को किस्से कहानियों से आनंदित करने को प्रेरित किया।पूर्व डीजीपी खिंयाराम बागडिय़ा ने कहा की खुद को अच्छा आंकना चाहिए। स्वमूल्यांकन से ही व्यक्ति को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। व्यक्ति की सोच, भावना, जीने का तरीका नजरिया मजबूत होना चाहिए। डाक्टर सहदेव चौधरी ने कहा की प्रतिस्पर्धा के युग में मौका सबको मिलता है लेकिन जो समय पर लक्ष्य तय करते है, वे ही आगे बढ़ते है। भारतीय वन सेवा के अधिकारी के.आर काला ने कहा की समाज को खेती के साथ व्यवसाय में आगे बढ़ने की जरूरत है। खींवसर एसडीएम अशोक चौधरी ने कहा की अनुभव की पाठशाला सबसे बड़ी पाठशाला है। मंहत जानकीदास महाराज ने संगठित समाज की जरूरत महसूस की। रामकिशोर फिड़ौदा, सोमदत्त नेहरा, समिति अध्यक्ष शंकरलाल जाखड़, सचिव अर्जुनराम लोमरोड़ ने विचार व्यक्त किए।
125प्रतिभाओं का सम्मान
समितिअध्यक्ष डाक्टर शंकरलाल जाखड़ ने बताया की समारोह में शिक्षा, खेल विज्ञान की 125 से अधिक प्रतिभाओं को अतिथितियों ने प्रमाण पत्र प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इससे पहले समिति की ओर से अतिथियों का भावभीना स्वागत किया गया।
सकारात्मकऔर अलग सोचें
समारोहके दौरान मुख्य प्रतिभाओं ने अपने अनुभव बांटे। प्रतिभाओं में शामिल शिवानी मण्डा ने कहा की कुछ ऐसा करें की लोग आपको फेसबुक पर नहीं बल्कि गूगल पर सर्च करें। तेजाराम खीचड़ ने धैर्य रखने निरमा चोटिया ने कठिन परिस्थितियों से मुकाबला करने पर जोर दिया। छात्रावास अध्यक्ष राजाराम पूनिया ने छात्रावास प्रगति पर विचार व्यक्त किए।
नागौर. प्रतिभासम्मान समारोह के दौरान छात्रा को सम्मानित करते सांसद सीआर चौधरी अन्य अतिथि।