- Hindi News
- आपसी भाईचारे सहयोग से ही आगे बढ़ता है समाज : सांसद
आपसी भाईचारे सहयोग से ही आगे बढ़ता है समाज : सांसद
अमरपुरामें संत लिखमीदास महाराज की 184वीं पुण्यतिथि रविवार को श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। संत की समाधि स्थल के पास समारोह में मुख्य अतिथि सांसद सीआर चौधरी एवं कार्यक्रम अध्यक्ष कलक्टर वीणा प्रधान मौजूद थे। कार्यक्रम का प्रारंभ महाआरती के साथ शुरू हुआ। महाआरती में बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे।
संत लिखमीदास महाराज की पुण्यतिथि पर महाराज के स्मारक विकास संस्थान के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर के दौरान सांसद कलक्टर ने स्वैच्छिक रक्तदाताओं का उत्साह वर्धन किया। जेडीए जोधपुर के पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह सोलंकी, पुलिस अधीक्षक लक्ष्मण गौड़, एसीईओ शैलेन्द्र देवड़ा, सभापति बिरदीचंद सांखला, नागौर अरबन बैंक अध्यक्ष कृपाराम सोलंकी, माली समाज अध्यक्ष कृपाराम देवड़ा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। सांसद चौधरी ने कहा कि सभी समाजों में आपसी भाईचारे सहयोग से ही देश समाज का काम आगे बढ़ता है। यही संदेश महापुरुषों में अपने जीवन चरित्र के द्वारा दिया है। शेषपेज 13 पर
नागौर. रक्तदानकरते माली समाज के लाेग।