- Hindi News
- डॉक्टर क्या नर्सिंगकर्मी ही नहीं है पूरे, अच्छी सुविधाओं के ख्वाब अधूरे
डॉक्टर क्या नर्सिंगकर्मी ही नहीं है पूरे, अच्छी सुविधाओं के ख्वाब अधूरे
गंभीरहालत में रोगियों को रेफर करते देखते हैं....तड़पते मरीजों और रोते परिजनों को देखते हैं...। कारण पूछने पर पता चलता है डॉक्टरों की कमी है और नर्सिंगकर्मी के पद भी खाली पड़े हैं। खराब चिकित्सा व्यवस्था के यह हाल वर्षों से जिले में देखने को मिल रहे हैं। इस बार भी सीएमएचओ कार्यालय ने रिक्त पड़े डॉक्टरों नर्सिंगकर्मियों की सूची सरकार को भेजी है। मगर नई भर्तियों को लेकर कोई आस नहीं है।
जिला मुख्यालय का चिकित्सालय तो अब रेफरल अस्पताल बनकर रह गया है। यहां गंभीर मरीजों को अक्सर जोधपुर या बीकानेर रेफर किया जाता है। मुख्यालय पर महत्वपूर्ण डाक्टरों के पद कई साल से रिक्त पड़े है। पूरे जिले के यही हाल हैं। डॉक्टरों के रिक्त पदों के चलते मरीजों को मजबूरी में निजीकरण का सहारा लेना पड़ता है।
जिलाअस्पताल के यह हाल
राजकीयअस्पताल नागौर में वरिष्ठ विशेषज्ञ 3, कनिष्ठ विशेषज्ञ 7, चिकित्सा अधिकारी 11, मुख्य नर्सिंग अधीक्षक 1, नर्सिंग अधीक्षक प्रथम 2, नर्सिंग अधीक्षक द्वितीय 2, नर्स श्रेणी प्रथम महिला 4, नर्स श्रेणी प्रथम पुरुष 7, नर्स श्रेणी द्वितीय पुरुष 24, फार्मासिस्ट 3, एल एचवी 4, केयर टेकर 2, वरिष्ठ लेब टेक्नीशियन 3, लेब टेक्नीशियन 3, वरिष्ठ तकनीकी सहायक 1, तकनीकी सहायक 3, दंत टेक्नीशियन 1, अधीक्षक रेडियोग्राफर 1, वरिष्ठ रेडियोग्राफर 2, सहायक रेडियोग्राफर 6, भौतिक चिकित्सक 1, नेत्र सहायक 1, सूचना सहायक 2, कनिष्ठ लेखाकार 1, कुक 1, वार्ड बॉय 3, स्वीपर 1, क्लीनिकल असिस्टेंट 3 तथा फार्मासिस्ट 1 पद रिक्त हैं।
जिलेमें बाकी जगहों पर यह है स्थिति
खण्डमुख्य चिकित्सा अधिकारी 4, वरिष्ठ विशेषज्ञ सर्जरी 3, वरिष्ठ विशेषज्ञ मेडिसन 2, कनिष्ठ विशेषज्ञ सर्जरी 25, कनिष्ठ विशेषज्ञ मेडिसन 20, कनिष्ठ विशेषज्ञ शिशु 5, कनिष्ठ विशेषज्ञ गायनी 10, कनिष्ठ विशेषज्ञ नेत्र 2, कनिष्ठ विशेषज्ञ दंत 2, कनिष्ठ विशेषज्ञ निश्चेतन 7, कनिष्ठ विशेषज्ञ अस्थि 1, कनिष्ठ विशेषज्ञ रेडियो 3, कनिष्ठ विशेषज्ञ ईएनटी 1, कनिष्ठ विशेषज्ञ टीबी 1, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी 3, चिकित्सा अधिकारी पीजी 9, चिकित्सा अधिकारी 29, दंत चिकित्सक के छह पद रिक्त हैं।
यहांतो आधे पद खाली
नर्सिंगकैडर के कुल 1862 पदों में से 880 पद रिक्त हैं तो पेरामेडिकल के 225 में से 143 पद रिक्त पड़े है।
जरूरतपर सब मौन
चिकित्साव्यवस्था सुधार