पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कैंपर पलटी, उत्तर प्रदेश के दस लोग घायल

कैंपर पलटी, उत्तर प्रदेश के दस लोग घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देऊ के पास पांचौड़ी की तरफ हुआ हादसा

भास्करन्यूज | पांचौड़ी

कस्बेके निकटवर्ती ग्राम देउ गांव से करीब दो किलोमीटर पहले चढ़ाई पर रविवार सुबह साढ़े सात बजे असंतुलित होने से एक बोलेरो कैम्पर पलटी खा गई।

इसमें सवार उत्तर प्रदेश के दस लोग घायल हो गए। तीन की हालत गम्भीर हैं उन्हें नागौर से जोधपुर रेफर किया गया। बाकी घायलों को नागौर चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर लिया गया।

जानकारी के अनुसार उतर प्रदेश के मिर्जापुर के बरैनी निवासी छवि नाथ पुत्र (50) साधु राम यादव, शिव मुहूरत (36) पुत्र छैनू राम यादव, लालन पाल(45) पुत्र गोले राम यादव, रज्जू प्रसाद (59) पुत्र वैध नाथ यादव, बनारस के धूमिला निवासी राजा राम पुत्र (60) पुत्र मुन्नी लाल केवट, रामधीन(63) पुत्र रामखिलावन यादव, यूपी के भृर्तहरि निवासी राम बच्चन(55) सत्य नारायण यादव, चांदीका (65) पुत्र शक्कू पाल यादव, मिर्जापुर के केवटा गिरी निवासी लालता (68) पुत्र तिलकधारी बरैनी निवासी जल्ना (55) पुत्र श्रीनाथ यादव बाराणी श्री बालाजी के अडग़ड़ानंद महाराज के धाम पर दर्शन कर कैंपर में ओसियां स्थित अडग़ड़ानंद महाराज के दर्शन करने जा रहे थे। देऊ सरहद पर करीब साढ़े सात बजे गाड़ी असंतुलित होकर पलट गई।

मचीचीख पुकार, ग्रामीणाें ने की सहायता

हादसेके बाद घायलों की चीख पुकार सुनकर खेतों में काम कर रहे लोग दौड़कर आए। उन्होंने पुलिस 108 को सूचना दी। पांचौड़ी थानाधिकारी छीतर सिंह मौके पर पहुंचे घायलों को गाड़ी से बाहर निकालना शुरू किया।

108 एंबुलेंस के चालक भगत सिंह ईएमटी वीरेंद्र बिडियासर घायलों को नागौर लेकर आए। समाचार लिखे जाने तक पुलिस में मामला दर्ज नहीं हुआ था। पुलिस मौके से बोलेरो कैम्पर को थाने ले आई।

यहहुए गंभीर घायल

हादसेमें लालता, चांदीका और रामबच्चन को गंभीर हालत में नागौर राजकीय चिकित्सालय लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जोधपुर रेफर कर दिया।

सूचना पुलिस ने घरवालों को दी है। उतर प्रदेश से परिजन रवाना हो चुके हैं।

पांचौड़ी. पुलिस द्वारा पांचौडी थाने में लाई गई बोलेरो कैंपर।