स्पाई नल डिस्क का सफल ऑपरेशन
स्पाई नल डिस्क का सफल ऑपरेशन
नागौर| शहरके आशा मेमोरियल नवजीवन अस्पताल में कमर में स्पाई नल की डिस्क प्रोलेप्स केनाल इस्टिनोसिस का सफल ऑपरेशन किया गया। अस्पताल संचालक डाक्टर रणवीरसिंह ने बताया की यह ऑपरेशन जोधपुर के न्यूरो सर्जन डाक्टर तेजपाल फड़ौदा द्वारा किया गया। ग्राम ढ़ीगंरिया बीदासर की 40 वर्षीय शांति की कमर करीब दो वर्षों से दर्द कर रही थी। पिछले एक महीने से चलना फिरना बंद हो गया था। डाक्टर फड़ौदा ने ऑपरेशन के दौरान डिस्क के खराब हिस्से को निकाल दिया स्पाई नल केनाल को चौड़ा कर दिया गया। ऑपरेशन के दूसरे दिन ही मरीज ने पैरों पर चलना शुरू कर दिया।