पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिरोही बने ग्राम सेवक संघ के जिलाध्यक्ष

सिरोही बने ग्राम सेवक संघ के जिलाध्यक्ष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | नागौर/ मारवाड़ मूंडवा

ग्रामसेवकसंघ जिला शाखा नागौर के वार्षिक चुनाव रविवार को पंचायत समिति कार्यालय मूंडवा में निर्वाचन अधिकारी दौलतसिंह भाटी, प्रदेश महामंत्री पर्यवेक्षक सोहनलाल डारा पंचायत प्रसार अधिकारी हेमाराम चौधरी की देखरेख में हुए। जिला अध्यक्ष पद के लिए बालवा में कार्यरत चरण सिंह सिरोही के नाम पर सर्वसम्मति जताई गई। नव गठित कार्यकारिणी में उदाराम चौहान को उपाध्यक्ष, रामनिवास सेंवर जिला महामंत्री, सुखराम नेण संयुक्त मंत्री, मोहनराम प्रजापत कोषाध्यक्ष को बनाया गया है।

सुशील कुमार भाकल को प्रदेश प्रतिनिधि, भैराराम गोदारा, भंवरलाल विश्नोई, बलवीर बांगड़ा, रामनिवास रलिया को जिला कार्यकारिणी में सदस्य बनाया गया है।