नागौर बना प्रतियोगिता का सरताज
छात्राओं की कबड्डी टीम रवाना
मारवाड़मूंडवा| स्कूलीछात्राओं की 17 19 वर्ष आयु वर्ग समूह की नागौर जिले की कबड्डी टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मालपुरा टोंक के लिए रवाना हुई। इससे पूर्व यहां वीर तेजा बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में चल रहे प्रशिक्षण शिविर में इन छात्राओं को राज्य स्तर पर खेलने के लिए प्रशिक्षित किया गया। 17 वर्ष आयु वर्ग की कबड्डी की छात्रा टीम में वीर तेजा बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल से छात्रा सरिता गालवा, द्रोपदी, किरण चौधरी, कविता, बुलबुल, प्रियंका, सरस्वती पब्लिक स्कूल खुनखुना से छात्रा सोमा जाट, भावना चौधरी, अमीना बानो, राजकीय माध्यमिक विद्यालय मण्डा बासनी से छात्रा शारदा, नानकी सुगना शामिल है। वहीं 19 वर्ष आयु वर्ग समूह में वीर तेजा बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय तेजास्थली मूंडवा से छात्रा मनीषा चौधरी, मनीषा यादव, कृष्णा कस्वां, निवेदिता पटेल, लक्ष्मी ईनाणिया, सरस्वती पब्लिक स्कूल खुनखुना से छात्रा रूकसाना बानो, कर्मा, ग्रामोत्थान विद्यापीठ नागौर से छात्रा सीता, संजू, रामकंवरी, मारवाड़ मिशन उच्च माध्यमिक विद्यालय परबतसर से छात्रा सुमन, राजकीय माध्यमिक विद्यालय धारणा से छात्रा पेमी रलिया शामिल है।