बाढ़ पीडि़तों के लिए भेजी सहायता
डेगाना| डेगानामें बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिवस भाजपा कार्यकर्ताओं ने जम्मू कश्मीर में बाढ़ पीडितों के लिए सहायता राशि एकत्रित की। भाजपा कार्यकर्ता त्रिलोक शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता जितेन्द्र दाधीच, डॉ. आरएस चौहान, सरपंच रामसुख, रणजीतसिंह डूडी, कमरूदीन, सार्दुल खान, रामनिवास मोडरिया, रामाकिशन जांगिड़, सत्यनारायण शर्मा, गणेशी मीणा, जुगलकिशोर दाधीच, रामकुंवार आसोपा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सहयोग राशि एकत्रित की। इसके बाद एकत्र राशि नागौर जिलाध्यक्ष रामचन्द्र उत्ता के माध्यम से प्रधानमंत्री सहायता कोष में जमा करवाने के लिए भेजी गई।
कुचामनसिटी| मुस्लिमएज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी जम्मू कश्मीर में आई आपदा के लिए धन संग्रहण कर राशि को प्रधानमंत्री सहायता कोष में भिजवाएगी। वेलफेयर सोसायटी के सदर मोहम्मद शकील ने बताया की पदाधिकारी शहर के नागरिकों, शिक्षण संस्थाओं, विद्यार्थियों, स्वयंसेवी संगठनों सामाजिक एवं अन्य संस्थाओ से जम्मू कश्मीर में आई आपदा में फंसे लोगों की सहायता के लिए राशि संग्रह करेंगे।