- Hindi News
- सम्मेलन को लेकर प्रबोधकों से संपर्क किया
सम्मेलन को लेकर प्रबोधकों से संपर्क किया
मकराना| अखिलराजस्थान प्रबोधक संघ शाखा मकराना के पदाधिकारियों ने नागौर जिला स्तरीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बुधवार को ग्रामीण क्षेत्र का दौरा कर संघ के सदस्यों से संपर्क किया। संघ प्रवक्ता अनिल भाटी ने बताया कि 26 27 सितंबर को अंजुमन महाविद्यालय में दो दिवसीय सम्मेलन आयोजित होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर बुधवार को शिक्षक संघ शेखावत के जिला उपाध्यक्ष अब्दुल रहूफ, प्रबोधक संघ के मकराना अध्यक्ष यूसुफ नकवी, मनमोहन रांकावत, भारताराम भाकर आदि ने दौरा किया।