पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क बनाने में लापरवाही बरतने की शिकायत

सड़क बनाने में लापरवाही बरतने की शिकायत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुचामन सिटी| शहरके वार्ड संख्या चार के वाशिंदों ने अधिशासी अधिकारी को पत्र लिखकर ठेकेदार द्वारा लापरवाही से सड़क बनाने की शिकायत का ज्ञापन दिया।

वार्ड के शौकत अली, कालू अली, सागीर अहमद, रहीमुदीन, शौकत अली अहमद यूसुफ ने ज्ञापन में बताया की शौकत लुहार नागौरी के मकान से कालू बिसायती के मकान तक बनाई गई सीमेंट सड़क में ठेकेदार की मनमानी हठधर्मिता से बनाई गई है जिससे बारिश के समय में बारिश का पानी घरों मे घुस जाता है और मकान की नींवो में भी पानी चला जाता है। वार्डवासियों ने अधिशासी से मांग की है की सड़क का मौका मुआयना कर सड़क को पुन: सही रूप से बनवाया जाएं।