पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाबालिग से दुष्कर्म, तीन आरोपियों में दो सगे भाई

नाबालिग से दुष्कर्म, तीन आरोपियों में दो सगे भाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीबालाजीथाना क्षेत्र के ग्राम खारिया की सरहद में मंगलवार को 17 वर्षीया लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में बुधवार को तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। नामजद दो आरोपी सगे भाई हैं। श्रीबालाजी थानाधिकारी परशुराम पंवार ने बताया कि खारिया के एक ग्रामीण ने रिपोर्ट दी कि मंगलवार को दोपहर उसकी पुत्री घर पर अकेली थी। परिजन खेत में निनाण करने गए हुए थे। इस दौरान बीकानेर जिले के नोखा थाना क्षेत्र के ग्राम सीलवा निवासी करणी सिंह राजपूत, बंधड़ा निवासी नैनाराम जाट सोहन राम जाट मोटर साइकिल लेकर उसकी ढाणी आए। तीनों आरोपियों ने नाबालिग के साथ बारी-बारी दुष्कर्म किया और भाग गए। पीड़िता ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। देर रात श्रीबालाजी थाने में पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर पीड़िता का राजकीय चिकित्सालय नागौर में मेडिकल बोर्ड से स्वास्थ्य परीक्षण करवाया गया।