निंबड़ बने पटवार संघ के जिलाध्यक्ष
नागौर। राजस्थानपटवार संघ के जिला अध्यक्ष पद पर राधाकिशन निंबड़ को मनोनीत किया गया है। राजस्थान पटवार संघ के प्रांतीय अध्यक्ष सुदर्शन कुमार आर्य ने बताया कि भू-अभिलेख पद पदों पर पदोन्नतियों के बाद शाखा के पदाधिकारियों की भी पदोन्नतियां की गई है। उन्होंने बताया कि संगठन के काम को सुचारू रखने के लिए नागौर जिलाध्यक्ष पद पर राधाकिशन निंबड़ को मनोनीत किया गया है। िनंबड़ के अध्यक्ष बनने पर संघ के सदस्यांें ने खुशी जताई है।