- Hindi News
- भ्रूण लिंग परीक्षण की शिकायत 104 टोल फ्री नंबर पर
भ्रूण लिंग परीक्षण की शिकायत 104 टोल फ्री नंबर पर
जिलापीसीपीएनडीटी सलाहकार समिति की बैठक बुधवार को कलक्टर वीणा प्रधान ने ली। बैठक में कलक्टर ने कहा कि सरकार द्वारा भ्रूण लिंग परीक्षण की शिकायत के लिए 104 टोल फ्री सेवा प्रारंभ की गई है। इसमें कोई भी व्यक्ति मोबाइल या टेलीफोन द्वारा लिंग परीक्षण करने वाले के विरुद्ध शिकायत कर सकता है।
शिकायतकर्ता का नाम गुप्त रखा जाएगा। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. अशोक कुमार यादव ने कहा कि राज्य में मुखबीर योजना भी चल रही है जिसमें लिंग परीक्षण कर कन्या भ्रूण करने वालों के बारे में जानकारी देने पर राज्य सरकार द्वारा एक लाख रुपए का पुरस्कार दिया जाता है। बैठक में निर्देशित किया गया कि सोनोग्राफी केन्द्रों के निरीक्षणों के लिए अधिकृत समस्त उपखण्ड अधिकारी नियमित रूप से कार्रवाई करें। वहां कोई अवैध सोनोग्राफी कार्य नहीं हो एवं इनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करें। बैठक में डाक्टर शीशराम चौधरी, डाक्टर केके शर्मा, डाक्टर सरोज मिर्धा, हिम्मताराम भांभू, ओमप्रकाश पुरोहित एवं सत्येन्द्र पालीवाल ने भाग लिया।