मातृ भारती समिति का गठन
नागौर। श्रीमारुत नंदन शारदा बाल निकेतन प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को मातृ भारती समिति का गठन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य उम्मेद राज शर्मा ने बताया की शिशु वाटिका जिला प्रमुख दुर्गा शर्मा ने मातृ भारती के महत्व के बारे में जानकारी दी। इस दौरान अध्यक्ष रेखा भाटी, उपाध्यक्ष कृष्ण कांता सोनी, सहमंत्री जशोदा कच्छावा, मंत्री कौशल्या पंवार, कोषाध्यक्ष मीना जांगिड़ को चुना गया। सदस्य के रूप में अंजू, संतोष, अंबिका, अंशु छींपा, माया मेघना, रोली वर्मा अर्चना को बनाया गया। 22 सितंबर को होने वाले मातृ सम्मेलन को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां भी सौंपी गई।