पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सांखला का स्कूली राष्ट्रीय स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में चयन

सांखला का स्कूली राष्ट्रीय स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में चयन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेठकिशन लाल कांकरिया स्कूल के छात्र राकेश सांखला का सॉफ्टबॉल में स्कूली राष्ट्रीय स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में चयन हुआ है। स्कूल प्राचार्य देवीदत्त शर्मा ने बताया की राज्य स्तरीय स्कूली सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के कारण सांखला का चयन हुआ है। खेल प्रभारी मोहम्मद खुश्तर रिजवी ने बताया की सॉफ्टबॉल प्रशिक्षक शिव शंकर व्यास के सान्निध्य में दो वर्षों से सांखला प्रशिक्षण ले रहा था। व्यास ने बताया कि सांखला की कड़ी मेहनत लगन के साथ नियमित अभ्यास के कारण सफलता मिली है। शर्मा ने बताया की नोडल से 7 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय स्कूली क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।

प्रशिक्षक अरुण बोहरा ने बताया की दीपक सांखला, मोहित चांगरा, करण सिंह, अभिषेक सांखला, मोहम्मद शहजाद, दामोदर प्रहलाद राम का चयन हुआ है। विधायक हबीबुर्रहमान, सभापति बिरदीचंद सांखला, सुरेश राठी, कृपाराम सोलंकी, कृपाराम देवड़ा आदि ने खिलाड़ियों के चयन को लेकर शुभकामनाएं दी।