- Hindi News
- अरबन कॉ ऑपरेटिव बैक के संचालक मंडल की बैठक
अरबन कॉ-ऑपरेटिव बैक के संचालक मंडल की बैठक
अरबनकॉ-ऑपरेटिव बैंक के संचालक मंडल की बैठक बुधवार को अध्यक्ष कृपाराम सोलंकी की अध्यक्षता में हुई।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी एलपी शर्मा ने बताया कि बैठक में वर्ष 2011-12 के लिए बैंक को भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा लाभांश वितरण स्वीकृति के क्रम में 11,42,225 रुपए के लाभांश वितरण का निर्णय लिया गया।
बैंक सदस्यों के वर्ष 2011-12 में न्यूनतम छह माह तक हिस्सा रहने के आधार पर नियमानुसार लाभांश दिया जा रहा है। बैठक का 12वां वार्षिक अधिवेशन 28 सितंबर को करने का निर्णय लिया गया।