वाणिज्यिक कर विभाग की कार्रवाई
वाणिज्यिक कर विभाग की कार्रवाई
नागौर| वाणिज्यिककर विभाग नागौर की टीम ने बुधवार को लाडनूं कस्बे में किराणे की दुकान पर कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार वाणिज्यिक कर अधिकारी लाखा राम चौधरी, एसीटीओ गिरीश खत्री के नेतृत्व में विभाग की टीम ने लाडनूं सदर बाजार के झंडा चौक में स्थित किराणे की दुकान पर छापा मारा। विभाग की टीम ने करीब दो घंटे तक रिकार्ड की जांच पड़ताल की। टीम ने व्यापारी से दो लाख 74 हजार 765 रुपए की राशि जुर्माने के रूप में वसूल की है। मामले की जांच की जा रही है।