पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोटर साइकिलें भिड़ीं, चार युवक घायल

मोटर साइकिलें भिड़ीं, चार युवक घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फलौदीमार्ग पर ग्राम गुढ़ा भगवानदास की सरहद में बुधवार को मोटर साइकिलों की टक्कर में चार युवक घायल हो गए। हादसे में गंभीर घायल दो युवकों को जोधपुर रैफर किया गया। अस्पताल चौकी के प्रभारी गणपत राम पालड़िया ने बताया कि मोटर साइकिलों की भिड़ंत में खारी कर्मसोता निवासी चूनाराम जाट (18), मूलाराम जाट (27), मालगांव निवासी भींयाराम जाट (22) प्रेमाराम जाट (22) गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों को उपचार के लिए नागौर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल मालगांव के भींयाराम खारी कर्मसोता के मूलाराम जाट को जोधपुर रैफर किया गया। भींयाराम प्रेमाराम एक ही मोटर साइकिल पर सवार थे। यह दोनों युवक माल गांव से रायधनु गांव शादी में जा रहे थे। रास्ते में खारी कर्मसोता के चूनाराम मूलाराम जाट की मोटर साइकिल से उनकी टक्कर हो गई। हादसे के बाद बारात में शामिल वाहनों से घायलों को अस्पताल लाया गया।

नागौर। मालगांव रायधनु के बीच दो बाइक की टक्कर से घायल युवक का राजकीय चिकित्सालय में उपचार करते नर्सिंग कर्मी।