- Hindi News
- बहरोड़ में मिली प्रेमी संग भागी मां और नाबालिग बेटी
बहरोड़ में मिली प्रेमी संग भागी मां और नाबालिग बेटी
मौलासर. ललासरीगांव से प्रेमी के साथ भागी मां और नाबालिग बेटी को पुलिस ने 18 दिन बाद बहरोड़ से पकड़ लिया। मौलासर थानाधिकारी धर्मेश दायमा ने बताया कि ललासरी निवासी बाबूलाल पुत्र रामेश्वर जांगिड़ ने 24 नवंबर को प|ी नाबालिग पुत्री के घर से अचानक गायब होने का मामला दर्ज कराया था। मां बेटी की खोज के लिए हैड कांस्टेबल चुन्नीलाल कुमावत, छोटूराम विश्नोई, सुरेश मीणा मंजू चौधरी की टीम बनाई गई। पुलिस को पता लगा कि गांव का परमेश्वरलाल पुत्र बीरमाराम जाट भी एक दिन पहले ही गायब हुआ था। पुलिस ने इसी दिशा में खोजबीन शुरू की। मां बेटी को पुलिस ने अलवर जिले के बहरोड़ कस्बे के गांव उधो का बास निवासी राकेश पुत्र रोशनलाल मीणा के यहां से पकड़ लिया। आरोपी परमेश्वर को भी दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को नाबालिग युवती को नागौर बाल न्यायालय में पेश किया जहां उसने पिता के साथ जाने की इच्छा जताई।
मौलासर. मांबेटी को भगाने वाले दोनों आरोपी पुलिस गिरफ्त में।