- Hindi News
- शिक्षक हत्या की सुपारी देने वाले किशोर को दुबई से लाने के लिए लेंगे इंटरपोल की मदद
शिक्षक हत्या की सुपारी देने वाले किशोर को दुबई से लाने के लिए लेंगे इंटरपोल की मदद
सुपारी किलर कृष्ण सिंह जेल में, शिनाख्ती के बाद पुलिस फिर लेगी हिरासत में
भास्कर न्यूज.परबतसर
डेढ़माह पहले परबतसर में सीकर जिले के शिक्षक की हत्या के मामले में सुपारी किलर को पकड़ने के बाद अब पुलिस दुबई में बैठे उस शख्स को गिरफ्तार करने की तैयारी कर रही है जिसने यह सुपारी दी थी। आरोपी किशोर सिंह फिलहाल दुबई में है और उसे पकड़ने के लिए नागौर पुलिस इंटरपोल की मदद लेने की तैयारी कर रही है।
शिक्षक राजेंद्र सिंह की 31 अक्टूबर को हुई हत्या के मामले में उपाधीक्षक सुभाषचंद्र मिश्रा, थानाधिकारी महेंद्रसिंह शेखावत ने नामजद आरोपी गिरधारीसिंह अन्य रिश्तेदारों को थाने बुलाया है। मुख्य आरोपी किशोर सिंह को दुबई से भारत लाने के लिए बातचीत की जा रही है। गिरधारीसिंह अन्य रिश्तेदारों से जानकारी ली जा रही है पुलिस का कहना है की आरोपी किशोर सिंह का दुबई में अच्छा खासा धंधा चल रहा है।