- Hindi News
- कुचामन में मिला स्वाइन फ्लू का रोगी, एक दिन बाद हरकत में आया चिकित्सा विभाग
कुचामन में मिला स्वाइन फ्लू का रोगी, एक दिन बाद हरकत में आया चिकित्सा विभाग
कुचामन सिटी. शहरके गुलजारपुरा में शनिवार को स्वाइन फ्लू का रोगी मिलने के बाद चिकित्सा विभाग हरकत में आया। पहले तो चिकित्सालय प्रभारी डॉ. रघुवीर सिंह रतनू ने विभाग के पास स्वाइन फ्लू रोगी संबंधी सूचना से इंकार कर दिया। बाद में अस्पताल के ही दूसरे डॉक्टर डॉ. सलीम राव ने जयपुर के फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती मरीज मोहम्मद सलीम पुत्र उमरुद्दीन राव से पुष्टि की तो पता चला कि स्वाइन फ्लू पॉजीटिव है। गुलजारपुरा के एक व्यक्ति के स्वाइन फ्लू से ग्रसित होने पर हरकत में आए चिकित्सा विभाग ने अब क्षेत्र के सर्वे कराने के साथ ही रोगी के परिजनों का भी इलाज शुरू किया है। कार्रवाई करते हुए डॉ. रघुवीर सिंह रतनू ने डॉ. ईशांक देवड़ा के नेतृत्व में एएनएम अनमा, रोगी सलाहकार राजेश जोशी को मरीज के घर भेजा। मरीज के परिजनों की स्वास्थ्य जांच के बाद डॉ. ईशांक ने बताया कि रोगी की मां हनीफा प|ी उमरुद्दीन शाहीन प|ी इमरान को भी जुकाम, खांसी है दोनों मरीजों को टेमी फ्लू दी गई है।
37घरों का किया सर्वे: चिकित्सालयप्रभारी रतनू ने बताया की स्वाइन फ्लू रोगी का पता चलने पर चिकित्सालय की टीम द्वारा गुलजारपुरा चौक में 37 घरों का सर्वे करवाया गया। सर्वे में 8 को जुकाम तीन बुखार के रोगी मिले।
सर्वेकराकर इलाज शुरू किया है
यहसही है एक मरीज स्वाइन फ्लू का कुचामन में मिला है। कुचामन में टीम गठित कर सर्वे करवाकर आस-पास के एरिया में मरीजों को आवश्यक दवाइयां दी है। डॉ.अशोक यादव, सीएमएचओ नागौर।