पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झूठ बोलकर सरकार बनाई, अब विकास कहां: ज्याेति मिर्धा

झूठ बोलकर सरकार बनाई, अब विकास कहां: ज्याेति मिर्धा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागौर. कलेक्ट्रेटपर शनिवार को भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस के धरने में पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा ने कहा कि धरने का उद्देश्य सिर्फ सरकारी मुखालफत नहीं, बल्कि सरकार के अब तक के काम के विरोध में जागरूकता अभियान चलाएंगे। मिर्धा ने कहा कि भाजपा ने पहले विधानसभा चुनाव फिर लोकसभा चुनाव में झूठ बोलकर सरकार बना ली। पूरे प्रदेश में कहीं विकास नहीं दिख रहा है।

मिर्धा ने भाजपा के नागौर सांसद पर चुटकी लेते हुए कहा कि सुना था कि यहां के सांसद खूब काम करवा रहे हैं। रोज बातें हो रही है मीडिया में रहा है।

मैं सांसद के विकास कार्य देखने चश्मा खरीद कर लाई। मगर जिले में कहीं विकास तो दिखा नहीं। मंत्रियों का यह लेवल है कि वह यूरिया की कमी के लिए किसानों को जिम्मेदार मान रहे हैं। मिर्धा ने कहा कि सरकार उसकी योजनाएं ऑक्सीजन पर है। नागौर में तो ऑक्सीजन की कमी की वजह से घायल व्यक्ति दम तोड़ रहे हैं। नागौर में अपराधी नहीं पुलिस दहशत में जी रही है। उन्होंने कहा कि अब जिले की कांग्रेस पूरी तरह से एक है। अब कांग्रेस में कोई मनमुटाव नहीं है।

पूर्वमंत्री पूर्व विधायक भी बोले

पिछलेकुछ समय में जिले में जो वारदातें हुई है। वे शर्मसार करने वाली है। गांव के गुवाड़ या चौपाल पर बैठकर ग्रामीण बीजेपी सरकार के गलत कामों की एक दूसरे से चर्चा करें। सरकार के पहले के राज में जैसी आपराधिक घटनाएं हुई थी, अब ठीक वैसी ही वापस हो रही है। लोग डरे हुए हैं। मकराना के पूर्व विधायक गैसावत ने कहा कि जिले में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। भाजपा सरकार कुछ नहीं कर रही।