पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नेत्र शिविर में 106 रोगियों के ऑपरेशन

नेत्र शिविर में 106 रोगियों के ऑपरेशन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लायंसक्लब के तत्वावधान में जिला अंधता निवारण समिति एवं एमआरएस नागौर के सहयोग से दलपतसिंह रूणिजा के सौजन्य से राजकीय चिकित्सालय में आयोजित नेत्र शल्य चिकित्सा शिविर का शनिवार को समापन हुआ। क्लब अध्यक्ष राम काबरा ने बताया की शिविर में 106 रोगियों का ऑपरेशन हुआ जिन्हें शनिवार को डॉ. लुकमान खान ने रोगियों की पट्टियां कर एवं दवाइयां देकर आंखों की सुरक्षा संबंधित उपायों की जानकारी दी। काबरा ने डॉ. प्रदीप गुप्ता एवं डॉ. लुकमान खान के सेवा कार्यों की। मोहम्मद शकील, मुन्ना काछवाल, महेन्द्र लाटा एवं चिकित्सकीय टीम के नारायणराम कांसोटिया, जाकिर हुसैन, भगवान सहाय, केवलचंद, सफाईकर्मी कानाराम का माला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस अवसर पर क्लब सचिव अशोक काला, कोषाध्यक्ष श्यामसुन्दर लोहिया, चेतन खालड़का, नरेश जैन, बाबूलाल मांधनिया, पवन जैन, नटवरलाल रामचन्द्रका सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

कुचामन सिटी. राजकीयचिकित्सालय में आयोजित नेत्र शल्य चिकित्सा शिविर में मौजूद चिकित्सक टीम।

शिविर में 103 मरीजों ने किया उपचार