पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बलरामदास की पुण्यतिथि पर अखंड सुंदरकांड शुरू

बलरामदास की पुण्यतिथि पर अखंड सुंदरकांड शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेण. रामस्नेहीसंप्रदाय रेण के ब्रह्मलीन पूर्व पीठाचार्य संत बलरामदास की 36 वीं पुण्यतिथि पर अखंड रामायण के पाठ का शुभारंभ किया गया। दरियाव ट्रस्ट के सचिव साधु सज्जन महाराज ने बताया कि सूरत प्रवासी जगदीश बजाज परिवार द्वारा आयोजित अखंड रामायण के पाठ का शुभारंभ अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ रामस्नेही संप्रदाय रेण पीठ के पीठाधीश्वर आचार्य हरिनारायण शास्त्री ने दीप प्रज्वलित कर किया। रामायण पाठ की पूर्णाहुति पर शास्त्री के प्रवचन होंगे। जगदीश बजाज परिवार की ओर से प्रसादी का आयोजन भी किया गया है।

पूर्णाहुति के बाद मूंडवा, नागौर रेण बलराम भक्तमंडली द्वारा संत बलरामदास की समाधि पर सुंदरकांड के पाठ का अलग से आयोजन भी होगा।