- Hindi News
- करंट से मरे किशोर के परिजनों को डिस्कॉम देगा पांच लाख रुपए
करंट से मरे किशोर के परिजनों को डिस्कॉम देगा पांच लाख रुपए
फरवरीमें भटनोखा रोड स्थित दरगाह के पास गुजर रही सिटी लाइन के तार की चपेट में आने से जिस किशोर कैलाश जाखड़ की मौत हो गई थी उसके परिजनों को डिस्काम मुआवजे के रूप में पांच लाख रुपए देगा। डिस्कॉम ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया था तथा क्षतिग्रस्त लाइन सही करवाकर किशोर की मौत की मौका रिपोर्ट क्षतिग्रस्त लाइन की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी थी।
उसी रिपोर्ट को मद्देनजर रखते हुए डिस्कॉम ने दस सितंबर को उसके पिता सुजाराम जाखड़ के नाम से आमजन दुर्घटना के तहत क्षतिपूर्ति मुआवजा पांच लाख रुपए स्वीकृत किए। मूंडवा के सहायक अभियंता कार्यालय के लिपिक महेश कुमार पारासर ने बताया कि इसी सप्ताह ये चैक सुजाराम जाखड़ को सौंप दिया जाएगा। सुजाराम के पुत्र कैलाश (16) 28 फरवरी को अल सुबह अपनी बहन गुड्डी को स्कूल छोड़ने खाद दवाइयां लेने रूण गांव अपनी ट्यूबवेल से जा रहा था कि दरगाह के पास से गुजर रही 11 केवी की सिटी लाइन का तार टूटकर मोटर साइकिल उस पर गिरने से करंट गया। उसके चिल्लाने पर समीप की दरगाह पर आए जायरीन ने दौड़कर सबसे पहले बिजली कटवाई परिजनों को सूचना दी। कैलाश को बेहोशी की हालत में नागौर सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।