- Hindi News
- बेनीवाल ने विधानसभा में उठाया खींवसर नागौर की सड़कों का मुद्दा
बेनीवाल ने विधानसभा में उठाया खींवसर नागौर की सड़कों का मुद्दा
राजस्थानविधानसभा के विशेष सत्र में बुधवार को खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल ने प्रक्रिया संचालन के नियमों के नियम तहत 295 के अंतर्गत विशेष उल्लेख प्रस्ताव के जरिए खींवसर विधानसभा मे पूर्ववर्ती सरकार द्वारा स्वीकृत 12.50 किलोमीटर नई सड़कें 11 किलोमीटर से अधिक सड़कों के नवीनीकरण के साथ कुचेरा से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग की बदहाल राजमार्ग की ओर सरकार का ध्यान खींचा।
बेनीवाल ने कहा की पारासरा से खरनाल होते हुए बरण गांव तक 9 किलोमीटर रोड के लिए स्वीकृत 2 करोड़ 1 लाख हिलोड़ी से भटनोखा गांव तक 3.50 किलोमीटर रोड के लिए स्वीकृत 78 लाख रुपए की वित्तीय स्वीकृति के बाद तकनीकी तुलनात्मक रिपोर्ट भी भेज दी गई। सड़कों के टेंडर भी हो गए मगर जैसे ही भाजपा सत्ता में आई, बिना किसी कारण इन कार्यों पर रोक लगा दी गई।
बेनीवाल ने सड़क नवीनीकरण के मामले को रखते हुए कहा कि जनाणा गांव की संपर्क सड़क, बिरलोका से खटोड़ा तक सड़क भैरूजी सर्किल से लेकर कुचेरा थाने तक 12 किलोमीटर सड़क के लिए स्वीकृत करवाई गई 6 करोड़ की राशि पर बिना कारण रोक लगाई गई है। बेनीवाल ने कहा कि पुलिस प्रशासन की तरफ से रंजिश की भावना से उन पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया।