पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच छाप छोड़ें प्रतिभाएं’

‘कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच छाप छोड़ें प्रतिभाएं’

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यहांरावण मैदान में रविवार को श्री क्षत्रिय सेवा समिति एवं राजपूत समाज डेगाना तहसील की ओर से स्वर्गीय कल्याण सिंह कालवी जयंती एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें राजपूत समाज सहित बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। समारोह में नागौर सांसद सीआर चौधरी ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे स्वर्गीय कल्याणसिंह कालवी 36 कौम के नेता थे।

चौधरी ने कहा कि आज का युग कंपीटिशन का युग है। ऐसे में प्रतिभाओं को कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच अपनी अलग छाप छोड़ने की जरूरत है। पूर्व विधायक रिछपाल सिंह मिर्धा ने कहा कि कालवी को हमेशा उनके सामाजिक कार्यों की बदौलत ही याद किया जाता है। पूर्व सांसद कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष गोपालसिंह ईडवा ने कहा कि राजपूत समाज ने हमेशा ही दूसरों के लिए जीना सीखा है।

राजपूत हमेशा 36 कौम के साथ मिलकर सभी समाजों के हित की बात करता है। राजनैतिक जनजागरुकता के माध्यम से समाज को राजनीति में भागीदारी पर जोर देना होगा। पंचायत चुनावों में भी समाज के लोगों को आगे आना चाहिए। सहकारिता मंत्री अजयसिंह किलक ने कहा कि कालवी को देशभर में याद किया जाता है। उन्होंने समाज के साथ सभी के भले के लिए सोचा। वे हमेशा अपनी सादगी के लिए जाने जाते रहेंगे। उनके जाने के बाद भी उनकी सादगी, अपनापन और विकास का जज्बा लोग आज भी याद करते हैं।

समारोह में करणी सेना प्रदेशाध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना, बार एसोसिएशन अध्यक्ष शिंभुसिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जाखेड़ा, पूर्व प्रधान भंवरसिंह नोखा, भंवरसिंह मकौड़ी, मोहनसिंह श्यामपुरा, सुखदेव सिंह गोगामेड़ी, मनरेगा लोकपाल गजेंद्रसिंह मांझी, महेंद्र सिंह मांझी, जितेंद्र सिंह मांझी, सरपंच जसवंत सिंह थाटा, सरपंच प्रतिनिधि विक्रमसिंह चुई, नारायणसिंह मृगानेणी, मनोहरसिंह किरड़, सुमेरसिंह भाटी, जयेंद्रसिंह बीका सहित समाज के कई जनप्रतिनिधी, समाजसेवी, कर्मचारी, अधिकारी युवा राजपूत समाज के लोग मौजूद थे।

शेषपेज 17 पर

डेगाना. कालवी जयंती एवं प्रतिभा सम्मान समारोह प्रतिभाओं को सम्मानित करते अतिथि।

151 प्रतिभाओं का सम्मान

समारोहमें राज्य राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली और तहसील क्षेत्र की स्नातक स्नातकोत्तर में 70 फीसदी से अधिक माध्यमिक उच्च माध्यमिक में 75 प्रतिशत से ज्यादा अंक अर्जित करने वाली 151 प्रति