प्रदेश में बढ़ रहे हैं अपराध : बेनीवाल
खींवसरसे निर्दलीय विधायक हनुमान बेनीवाल ने कहा कि प्रदेश में अपराध बढ़ रहे हैं और इस वजह से आमजन दुखी है। बेनीवाल ने कहा कि प्रदेश नागौर जिले में बढ़ते अपराधों की वजह से अब 25 दिसम्बर को मुख्यमंत्री अावास पर प्रदर्शन किया जाएगा।
इसके लिए कुचामन में भी समर्थकों से संपर्क किया जा रहा है। पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रदेश में गैंगवार बढा हैं। कुचामन में हैड कांस्टेबल फैज मोहम्मद की हत्या करने वाले हार्डकोर आरोपी विजेंद्रसिंह इंडाली के पास मिली 200 मोबाइल सिम की भी छानबीन हो।
बेनीवाल ने हैंड कांस्टेबल फैज मोहम्मद को शहीद का दर्जा नहीं दिए जानें पर नाराजगी जताते हुए कहा कि भाजपा राज में पुलिस का इकबाल खत्म हो रहा है। विधायक बेनीवाल ने कांग्रेस की पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा के बयान को महिलाओं के अपमान करने वाला बताया। बेनीवाल ने कहा कि महिला होकर महिलाओं के लिए इस तरह का बयान बचकाना हरकत है। बेनीवाल कहा कि प्रदेश को अपराध मुक्त करने के लिए जनजागरण अभियान चलाया जाएगा।