बोरावड़ में सामूहिक विवाह 20 फरवरी को
बोरावड़. मालीसमाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन फूलरिया दूज पर बोरावड़ में धूमधाम से होगा। माली समाज विवाह समिति के तत्वाधान में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर है। रविवार को मकराना, परबतसर, बोरावड़, बिदियाद, कालवा बडू गांवों के समाज की आमसभा में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। यह सभा समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश सांखला की अध्यक्षता में हुई। इसके लिए फूलरिया दूज 20 फरवरी को सम्मेलन के आयोजन का निर्णय लिया गया। समिति ने समाज के विवाह योग्य 21 18 वर्ष की आयु के जोड़ों को पंजीयन शुल्क दोनों पक्षों से 15-15 हजार रुपए जमा कराने का निर्णय लिया। जोड़े में एक पक्ष नागौर जिले का आवश्यक रखा गया। पंजीयन हेतु दोनों पक्षों को विधि मान्य जन्म पंजीयन प्रमाण पत्र, अावेदन फार्म, शपथ पत्र, फोटो, पेश करना होगा। बैठक में परबतसर माली समाज अध्यक्ष किशन गोपाल दग्दी, दिनेश तुंदवाल, सत्यनारायण मालाकार, सूरजमल बनसठीया, प्रेम प्रकाश दग्दी, तुलसी राम दग्दी, मकराना के मोतीलाल सोलंकी, लक्ष्मीनारायण सांखला, दिलीप कुमार भाटी, तुलसीराम सांखला, बडू से तिलोक राम गहलोत, ओमप्रकाश सोनगरा, गणपत लाल सिंगोदिया, मुकेश सिंगोदिया, महिला अध्यक्ष मंजु सोनी, धुड़ाराम गहलोत, ताराचंद तंवर सहित कई लोग मौजूद थे।