पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लंबित प्रकरणों में जांच कार्रवाई के निर्देश

लंबित प्रकरणों में जांच कार्रवाई के निर्देश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेरडिस्कॉम के विजिलेंस विंग के एएसपी राममूर्ति जोशी ने डिस्कॉम क्षेत्र के थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि वे बिजली चोरी एवं राजस्व वसूली से संबंधित सभी प्रकरणों में तत्काल जांच एवं कार्रवाई करें।

एसएसपी जोशी ने निर्देश में कहा है कि बिजली चोरी रोकने एवं पकड़ने के लिए इंजीनियर यदि बिजली थाना पुलिस से इमदाद मांगे तो वे उनके साथ जाएं और कार्रवाई करें।

बिजली अधिनियम के तहत बिजली चोरी एवं बिजली के दुरुपयोग के मामले में जुर्माना जमा नहीं होने के बाद दर्ज मुकदमों में तत्काल चालान पेश करें।