- Hindi News
- किसानों की स्वैच्छिक भार वृद्धि योजना शुरू
किसानों की स्वैच्छिक भार वृद्धि योजना शुरू
नागौर | डिस्कॉममें कृषि कनेक्शन उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए स्वैच्छिक भार वृद्धि घोषणा योजना शुरू की गई है। यह योजना 31 मार्च तक लागू रहेगी। डिस्कॉम के नागौर एसई एमएल मीना ने बताया कि जिनके कनेक्शन को एक वर्ष से अधिक समय हो गया है उनसे मात्र धरोहर राशि जमा करवाकर भार नियमित किया जा सकता है। वहीं एक वर्ष से कम अवधि वाले कृषि उपभोक्ता धरोहर राशि के अलावा 2500 रुपए प्रति हॉर्स पॉवर के आधार पर अपना कृषि लोड बढ़ा सकते है