पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहीद किसी धर्म का नहीं पूरे देश का होता है : खान

शहीद किसी धर्म का नहीं पूरे देश का होता है : खान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
काबिनामंत्री यूनुस खान सांसद सीआर चौधरी ने शहीद के पिता रामूराम कस्वां भाई रतनाराम शहीद के ससुर खींवाराम जाजड़ा बालूराम को साफा पहनाया और माल्यार्पण किया। जबकि माता शहीद की प|ी को शॉल ओढ़ाया।

मंत्रीखान ने लिया धनकोली को गोद

खानने कहा कि जैसे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसदों को एक गांव को गोद लेकर आदर्श गांव बनाने का जिम्मा सौंपा है। उसी तरह मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की इच्छानुसार डीडवाना का विधायक होने के नाते शहीद दिवस के मौके पर धनकोली को मैं गोद ले रहा हूं। धनकोली को सभी मूलभूत सुविधाओं से परिपूर्ण बनाया जाएगा। पंचायत समिति सदस्य कल्याणमल गौड़, कैप्टन कल्लाराम, निसार खां, प्रसिद्ध साहित्यकार मुकारब खां आजार, सोहनराम, पोकरराम, दामोदरप्रसाद गौड़, श्यामसुंदर हर्षवाल, मनफूल खां, हाजी मुकारब खां, लाला मोहम्मद चंदेल, भंवरू खां, नारायणराम जाजड़ा, शब्बीर खां, यासीन खां, बाबू खां नियात मोहम्मद, पोकरराम नारायणराम बिजारणियां सहित अनेक ग्रामीणों ने धनकोली को गोद लिए जाने पर यूनुस खां का आभार जताया।

धनकोलीको दीं सौगातें

ग्रामीणोंकी ओर से समाजसेवी मुश्ताक खां ने मूलभूत समस्याओं को लेकर काबिना मंत्री खान को मांग पत्र सौंपा। इस पर खान ने शहीद स्मारक पर पेयजल के लिए ट्यूबवैल बनाने, मार्च के बजट में गांव में पशु चिकित्सालय खुलवाने, उच्च माध्यमिक विद्यालय को शहीद के नाम पर नामकरण कराने को लेकर प्रस्ताव हाईपावर कमेटी में भेजने का भरोसा दिलाया। साथ ही अगले सत्र में विज्ञान संकाय खोलने और ग्रामीण गौरव योजना को शहीद जीवणराम कस्वां गौरव योजना के नाम पर नामकरण करने की घोषणा की।

मौलासर. धनकोलीमें शहीद कमाडेंट जीवणराम कस्वां को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धाजंलि देते काबिना मंत्री खान सांसद चौधरी एवं उपस्थति ग्रामीण।