क्षेत्र में कराएंगे विकास : चौधरी
परबतसर| आमजनकी भावनाओं एवं आवश्यकताओं के अनुरूप समग्र क्षेत्र का विकास कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी। यह उदगार वार्ड नंबर 27 से विजयी हुई नागौर जिला परिषद सदस्य निशा चौधरी ने पादड़ा की ढाणी में स्वागत समारोह में व्यक्त किए।
चौधरी ने कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर वे हमेशा खरा उतरेंगी। जनता के काम समय पर पूरे किए जाएंगे। जनता को कोई परेशानी ना हो, इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा।
जनता ने भाजपा की कड़ी से कड़ी जोड़ कर साबित कर दिया कि भाजपा सरकार बनने से देश में मजबूत नेतृत्व के चलते भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा और महंगाई कम हुई है। इससे पूर्व निशा चौधरी का विजयी जुलूस गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए पादड़ा की ढाणी पहुंचा। समर्थकों ने डीजे की धुनों पर नाचते-गाते अबीर-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को जीत की बधाई दी। सभी ने निशा चौधरी का माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर उद्योगपति देवाराम पादड़ा, रुघाराम कड़वा, लादूराम, उगमाराम, हेमाराम, गोपीराम पादड़ा, जालूराम थालोड़, लिखमाराम बडारड़ा, प्रियंका, रेखा, मंजू, छोटीदेवी, बालीदेवी, शांति देवी, कमला पादड़ा सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।