उप प्रधान किरड़ोलिया ने संभाले खेत
स्वार्थों की लड़ाई में भाजपा चुनाव हारी : चौधरी
हारे उम्मीदवारों का स्वागत
उप प्रधान का किया स्वागत
मकराना| पंचायतीराजचुनावों में एक महीने से ज्यादा समय से भागदौड़ में जुटे जनप्रतिनिधि अब अपने काम पर लौटने लगे हैं।
मकराना के उप प्रधान पद पर निर्वाचित ओंकार सिंह किरड़ोलिया पूरे दिन समर्थकों से घिरे रहे। उनके कचौलिया गांव स्थित फार्म हाऊस पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। मंगलवार को सुबह से ही उन्होंने अपने दैनिक दिनचर्या यथावत कर ली। उन्होंने सुबह खेतों में जाकर फसलों का जायजा लिया। दोपहर तक खेतों में काम किया। उन्होंने परिवार के बच्चों को भी फसलों के रखरखाव उनसे जुड़ी जानकारियां दीं। उल्लेखनीय है कि उप प्रधान ओंकार सिंह किरड़ोलिया को कृषि कार्य से काफी लगाव रहा है। पूर्व में सफेड़बड़ी के सरपंच रहते हुए कृषि उत्थान के लिए अनेक काम कराए थे।
कुचामन सिटी| नवनिर्वाचितप्रधान का स्वागत करते सांसद सीआर चौधरी।