गौ वंश की तस्करी रोकने की मांग
नागौर| शिवसेना ने गौ वंश की तस्करी रोकने की मांग को लेकर सोमवार को कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। नेमीचंद सिरोही ने बताया शहर में रोजाना दर्जन के लगभग मृत गौ वंश आता है। यह सिलसिला काफी लंबे समय से चल रहा है। ठेकेदार का एक गौशाला से भी ठेका है। ऐसे में वह वहां के पशु भी यहीं लाकर डाल देता है। इस कारण गायों की मौत के ज्यादा मामले सामने रहे हैं। शिवसेना सदस्यों ने मृत गायों की मेडिकल जांच की मांग की है।