पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मनरेगा का बकाया भुगतान दिलाने की मांग

मनरेगा का बकाया भुगतान दिलाने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनरेगा का बकाया भुगतान दिलाने की मांग

नागौर। ग्रामपंचायत सेनणी के ग्राम दियावड़ी में मनरेगा के भुगतान बकाया को लेकर सोमवार को कलक्टर को ज्ञापन दिया गया। छाछरलाई नाड़ी खुदाई एवं महादेव नाड़ा में कार्य करने के भुगतान बकाया होने से मनरेगा श्रमिकों ने ज्ञापन में बताया कि यह कार्य 20 फरवरी 2013 से 13 अगस्त 2014 तक के समय में किए थे। इसका भुगतान अभी तक नहीं मिला है। इस मौके पर रेवत मत्तड़, सुरेश ग्वाला, प्रकाश, भीकाराम, पप्पू राम, जितेन्द्र मत्तड़, श्रवण ग्वाला, जगदीश, भंवरलाल सहित ग्रामीण मौजूद थे।