पांच सदस्यों का दल हज के लिए रवाना
बासनी। कस्बेसे मक्का-मदीना की हज यात्रा पर जाने का सिलसिला सोमवार को जारी रहा। पांच सदस्यों का एक जत्था शाम पांच बजे नागौर से रवाना हुआ जिनमें शौकत अली आजम, मुमताज बानो, फरहीन बानो, फहमीदा बानो एवं नूरजहां बानो शामिल है। इससे पूर्व हज यात्रियों का उनके परिजनों द्वारा माला पहनाकर इस्तकबाल किया गया। इस मौके पर मोहम्मद असलम, मोहम्मद सलीम अंसारी, अब्दुल रजाक, मोहम्मद अली एवं मोहम्मद जिन्ना शामिल है। शौकत अली आजम मुमताज बानो को हज पर जाने का दूसरी मरतबा मौका मिला है। इससे पूर्व यह दोनों 1997 में हज पढ़ कर चुके है।
न्यूज़ इनबॉक्स