पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नीम हकीमों के खिलाफ अब होगी क्रॉस जांच टीमों की कार्रवाई

नीम-हकीमों के खिलाफ अब होगी क्रॉस जांच टीमों की कार्रवाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेभर में चिकित्सा व्यवस्था के खिलाफ खिलवाड़ कर रहे नीम- हकीमों की अब खेर नहीं है। अवैध तरीके से मरीजों की जांच उपचार कर रहे नीम हकीमों के खिलाफ चिकित्सा विभाग क्रॉस जांच की नीति अपनाएगा। इसके तहत एक टीम को दूसरी जगह और दूसरी टीम को पहले की जगह भेजकर क्रॉस चैकिंग करवाई जाएगी।

क्रॉस टीमें एक ब्लॉक से दूसरे ब्लॉक पर छापेमारी कर अवैध रुप से प्रेक्टिस कर रहे नीम-हकीमों पर शिकंजा कसेगी। इसके लिए एक ब्लॉक की टीम दूसरे ब्लॉक पर जाकर जांच करेगी और इसमें पीएचसी सीएचसी स्तर के डॉक्टरों प्रभारी चिकित्सकों का सहारा लिया जाएगा। अवैध रुप से प्रेक्टिस कर रहे ऐसे जोला छाप बगैर मेडिकल लाइसेंस के ही मरीजों का इलाज कर रहे है। मरीजों का गलत ढंग से इलाज किया जा रहा है। नीम-हकीम द्वारा बगैर जानकारी के दवाईयों का डोज दिया जा रहा है। इससे मरीजों को कई बार हाई एन्टी बॉयोटिक ड्रग भी दी जा रही है। इससे मरीजों को तुरंत रिलीफ तो मिल जाता है परंतु इसका बुरा परिणाम भी मरीजों को भुगतना पड़ता है।

यहकहा सीएमएचओ अशोक यादव ने

जिलेभर में ऐसे नीम-हकीमों द्वारा प्रेक्टिस की जा रही है जोकि बगैर रजिस्ट्रेशन के ही लोगों का इलाज कर रहे है। ऐसे में कई मरीजों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। इनकी रोकथाम के लिए हालांकि पहले से ही ब्लॉक स्तर पर टीमें गठित की जा चुकी थी। परंतु अब इन टीमों को एक ब्लॉक से दूसरे ब्लॉक में जाकर नीम-हकीमों के खिलाफ क्रॉस चैकिंग करते हुए कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए है।