- Hindi News
- महिला कॉलेज में व्याख्याता से लेकर चौकीदार तक के पद रिक्त, परेशान हैं छात्राएं
महिला कॉलेज में व्याख्याता से लेकर चौकीदार तक के पद रिक्त, परेशान हैं छात्राएं
राजकीयमहिला महाविद्यालय में रिक्त पद छात्राओं के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। कॉलेज में हिन्दी व्याख्याता का 1 पद, अंग्रेजी का 1, शारीरिक शिक्षक का 1, लाइब्रेरियन का 1, सहायक कर्मचारी का 1, लेखाकार 1, यू डीसी 1 पद के साथ ही कॉलेज में चोकी दार के लिए पद ही नहीं है।
यहकहना है प्राचार्या का
महिलाकॉलेज की प्राचार्या सुनीता गुप्ता ने कहा कि कॉलेज परिसर की चार दीवारी के लिए कॉलेज प्रशासन ने पिछले साल करीब 41 लाख रुपए का गजट बनाकर सरकार को ब्यौरा भेजा था, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस वर्ष फिर से एक पत्र पीडब्ल्यूडी विभाग को भेजा गया है। कॉलेज नामकरण को लेकर कॉलेज प्रशासन कुछ नहीं कर सकता है। इसके लिए निर्माण कर्ताओं द्वारा कॉलेज को एक पत्र दिया जाएगा। उसके बाद ही कॉलेज प्रशासन उस पत्र को आगे डायरेक्टेड को भेजेगा। रिक्त पदों को भरने के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है।
नागौर। कलक्टर को ज्ञापन देने पहुंची राजकीय महिला कॉलेज छात्रसंघ की अध्यक्ष अन्य छात्राएं।