तस्करी की शराब सहित तीन गिरफ्तार
नागौर| श्रीबालाजी,रोल सुरपालिया पुलिस ने तस्करी की शराब बरामद कर तीन जनों को गिरफ्तार किया है। श्रीबालाजी थानाधिकारी परशुराम पंवार ने बताया कि गोरेरा से रामसिंह पुत्र रुपसिंह राजपूत को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध देशी शराब के 40 पव्वे बरामद किए। रोल पुलिस ने डिडिया खुर्द में दबिश देकर भूरा राम मेघवाल के कब्जे से 48 पव्वे देशी शराब बरामद की। सुरपालिया पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एक होटल में दबिश देकर रोटू के प्रेमसुख विश्नोई के कब्जे से 36 पव्वे देशी अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए है।
मारपीटके मामले दर्ज
नागौर| खींवसरसदर थाने में मारपीट के मामले दर्ज हुए है। पुलिस के अनुसार खींवसर थाने में काटिया निवासी सुमन जाट ने रिपोर्ट दी कि तीजादेवी जाट ने खेत में घुसकर मारपीट की। सदर थाने में गोवा खुर्द के रामा राम जाट ने दी कि हड़मान जाट उसके साथियों ने उसका रास्ता रोककर मारपीट की तथा नकदी सोने की चैन छीन कर ले गए। पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू की है।