कलक्टर को दिया ज्ञापन
कलक्टर को दिया ज्ञापन
नागौर। ग्रामपालड़ी पिचकिया के ग्रामीणों ने राशन डीलर को बदलने की मांग को लेकर सोमवार को कलक्टर को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में बताया की ग्राम पालड़ी पिचकिया ग्राम पंचायत झुंझड़ा के राशन डीलर राशन सामग्री बांटने में अनियमितता सामग्री देने में आनाकानी करता है। इससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। इस दौरान सोन सिंह, लादूसिंह, दिनेश, हरिराम, महेन्द्र सिंह, श्यामदास, भूरा राम, देवीसिंह सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।