- Hindi News
- माध्यमिक उच्च माध्यमिक स्तर की 728 निजी स्कूलों को दूसरी किश्त का इंतजार
माध्यमिक उच्च माध्यमिक स्तर की 728 निजी स्कूलों को दूसरी किश्त का इंतजार
शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत सत्र 2013-14 में बच्चों को 25 प्रतिशत निशुल्क सीटों पर एडमीशन देने वाली 728 प्राईवेट स्कूलें पूर्नभरण राशि की दूसरी किश्त के इंतजार में है। राशि का भुगतान समय पर नहीं होने से स्कूल संचालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी ओर सत्र 2014-15 में स्कूलों ने अधिनियम की पालना के तहत बच्चों को एडमीशन देने की प्रक्रिया पूरी कर दी है जबकि पिछले साल की राशि समय पर नहीं मिलने से स्कूलों की परेशानी बढ़ गई है। गौरतलब है कि जिले नागौर जिले में शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत 25 प्रतिशत निशुल्क सीटों पर सत्र 2013-14 में 1575 स्कूलों ने बच्चों को एडमीशन दिए थे। जिनमें प्राईमरी के 122, अपर प्राईमरी के 725 माध्यमिक तथा उच्च माध्यमिक स्तर के 728 स्कूल शामिल है। आरटीई पोर्टल से मिली जानकारी के अनुसार इन निजी स्कूलों में जिले के 4 हजार 671 बालकों 2 हजार 923 बालिकाओं को एडमीशन दिए गए। उधर, शिक्षा विभाग के अधिकारी बजट मिलने पर भुगतान करने का दावा कर रहे है।
बजट जारी होने का इंतजार
^सत्र2013-14 में 25 प्रतिशत निशुल्क सीटों पर एडमीशन देने वाली माध्यमिक उच्च माध्यमिक स्तर की निजी स्कूलों को पूर्नभरण राशि की दूसरी किश्त का भुगतान बजट मिलते ही कर दिया जाएगा। स्कूलों की परेशानी को समझते हुए उच्च स्तर से शीघ्र भुगतान करवाने की मांग की गई है। एमपीश्रीकांत, एडीईओ, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय माध्यमिक प्रथम-नागौर