पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मारपीट आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज

मारपीट आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मारपीट आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज

नागौर| ढावानिवासी एक व्यक्ति ने एक दर्जन आरोपियों के खिलाफ रास्ता रोककर मारपीट बंदूक से फायर करने का मामला इस्तगासे के जरिए कुचेरा थाने में दर्ज करवाया। पुलिस के अनुसार रामप्रकाश ने रिपोर्ट दी कि गांव के ही सुखाराम जाट, भंवर उसके भाई नेमा राम, सीताराम सहित 13 जनों ने जमीन विवाद को लेकर उसका रास्ता रोक कर मारपीट करते हुए उसकी जान लेने के लिए बंदूक से फायर किया। पुलिस ने मारपीट आर्म्स एक्ट की धारा में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

शांतिभंगमें चार गिरफ्तार

नागौर| कोतवालीपुलिस ने सोमवार को दो अलग अलग मामलों में चार जनो को शांतिभंग में गिरफ्तार किया। पहले मामले में एएसआई शिवलाल बिश्नोई ने लोहारों का मोहल्ला में झगड़ा करते मुश्ताक तेली शेर मोहम्मद को गिरफ्तार किया। दोनों पक्षों द्वारा कुछ समय पहले ही मारपीट को लेकर कोतवाली में परस्पर मामले दर्ज करवाए गए थे। हैड कांस्टेबल मनी राम जींजा बस्ती राम ने जोधपुर बीकानेर बाइपास स्थित नायकों की ढाणी में शांतिभंग करने पर ओम प्रकाश खटीक हरी राम नायक को गिरफ्तार किया। दोनों जमीन विवाद को लेकर झगड़ा कर रहे थे।

मारपीटछेड़छाड़ के मामले दर्ज

नागौर| जिलेके विभिन्न थानों में मारपीट छेड़छाड़ के मामले दर्ज हुए है। पुलिस के अनुसार जायल थाने में रोटू के श्रवण राम विश्नोई ने रिपोर्ट दी कि सूंडाराम विश्नोई उसके दो साथियों ने रास्ता रोककर मारपीट की। पांचौड़ी थाने में भोजास के चुनाराम जाट ने रिपोर्ट दी कि महादेव राम उसके साथियों ने घर में घुसकर प|ी के साथ मारपीट कर छेड़छाड़ की। खींवसर थाने में लालाप के व्यक्ति ने रिपोर्ट दी कि कुशाल राम जाट ने उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ की। पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू की है।

फर्जीपुलिसकर्मियों को जेल भेजा : गोटन|कस्बेमें फर्जी पुलिस कर्मी बनकर ट्रक चालकों से चौथ वसूली करने के आरोप में गिरफ्तार दो जनों को पुलिस ने न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।