- Hindi News
- कश्मीर में फंसे स्वास्थ्य विभाग के कार्मिक सुरक्षित घर लौटे
कश्मीर में फंसे स्वास्थ्य विभाग के कार्मिक सुरक्षित घर लौटे
नागौर| कश्मीरमें बाढ़ के दौरान फंसे स्वास्थ्य िवभाग के दो कार्मिक आखिर रविवार देर रात अपने घर लौट आए। स्वास्थ्य िवभाग के स्टोर कीपर नंदसिंह राठौड़ वाहन मैकेनिक बजरंग राठौड़ कश्मीर बाढ़ में फसे हुए थे। 4 सितंबर को नागौर से वैष्णो देवी माता के मंदिर दर्शन करने गए थे। लेकिन आपदा में इस प्रकार फसे कि उन्हें चार दिन एक होटल में ही जिंदगी ओर मौत के बीच भूखे प्यासे रहना पड़ा।
वो चार दिन उम्र भर रहेंगे याद
भास्करसे बात करते हुए नंदसिंह राठौड़ ने कहा की वो चार दिन उम्र में याद रहेंगे। हम दोनों दोस्त राज बाग स्थित होटल कॉमरेड इन के चौथी मंजिल पर ठहरे हुए थे। वहां पर हमारे अलावा करीब 160 लोग अन्य ठहरे हुए थे। 7 सितंबर की सुबह करीब 8 बजे होटल के अंदर पानी घुसना शुरू हो गया था। सुबह नाश्ते के लिए जब होटल में रुके लोग नीचे रेस्त्रां पहुंचे तो होटल प्रबंधक ने कहा की जल्दी से नाश्ता कर लों बादल फट चुका है और पानी होटल में आने लग गया है। देखते-देखते पानी रेस्त्रां में पूरी तरह से भर गया ओर पहली मंजिल तक पानी चुका था। वहां पर महिलाओं बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था। कई महिलाओं के तो आंसू रूकने का नाम नहीं ले रहे थे। होटल में पहले दिन तो जैसे तैसे पानी भूख से काबू पा लिया गया। लेकिन दूसरे दिन से परेशानी होने लगी। स्नानघर में रहे पानी को महिलाओं ने रूमाल से छानकर प्यास बुझाई।