- Hindi News
- कीटनाशक छिड़काव के दौरान जहर चढ़ने से युवक की मौत
कीटनाशक छिड़काव के दौरान जहर चढ़ने से युवक की मौत
कुचेरा थाना क्षेत्र के गांव बच्छवारी की सरहद में फसल पर कीटनाशक दवा का छिड़काव करते समय जहर चढ़ने से बेहोश हुए युवक की राजकीय चिकित्सालय नागौर में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार बच्छवारी निवासी मदनलाल (35) पुत्र हड़मानराम मेघवाल खेत में मूंग की फसल पर कीटनाशक दवा का छिड़काव कर रहा था। इस दौरान दवा का जहर चढ़ने से वह बेहोश हो गया। उसके पिता जब खेत गए तो वह बेहोश पड़ा था। वहां से उसे बेहोशी की हालत में कुचेरा अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद नागौर रेफर कर दिया गया। नागौर में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। इस संबंध में हनुमान राम ने कुचेरा थाने में मर्ग दर्ज करवाया।