पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेलगाड़ी से कटकर महिला की मौत

रेलगाड़ी से कटकर महिला की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलाय-श्रीबालाजीरेल मार्ग पर सोमवार शाम महिला का शव मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू किए। देर रात उसकी शिनाख्त हो पाई।

थानाधिकारी परशुराम पंवार ने बताया कि शाम को थाने में सूचना मिली की एक महिला का शव अलाय-श्रीबालाजी रेल मार्ग पर पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जीआरपी को सूचना दी। महिला की गर्दन धड़ से अलग हो गई थी। वहां से शव को राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया। ग्रामीणों ने पूछताछ की मगर पहचान नहीं हो पाई। इस बीच देर रात कुछ लोगों ने उसकी पहचान सथेरण निवासी मुन्नी देवी (45) के रूप में की। बाद में उसके परिजनों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने महिला की पहचान की थाने में मर्ग दर्ज करवाया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि महिला वहां कैसे पहुंची उसकी मौत कैसे हुई। मंगलवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। परिजनों का कहना है, महिला की मानसिक स्थिति ठीक थी।

तीन दिन पहले मरा वृद्ध ताऊसर का रहने वाला था

शनिवारदेर शाम मानासर ताउसर रेलवे फाटक के बीच जयपुर जैसलमेर इंटर सिटी ट्रेन की चपेट में आने से जिस वृद्ध की मौत हुई थी। सोमवार को उसकी भी शिनाख्त हो गई। मेड़ता जीआरपी थानाधिकारी अनोप सिंह ने बताया कि अखबार में छपे समाचार के माध्यम से उसके परिजन नागौर राजकीय चिकित्सालय पहुुुंचे और वृद्ध की पहचान ताऊसर निवासी झूमर लाल(84) के रूप में की। सोमवार शाम को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया