पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हर 10 कदम पर दम तोड़ती सड़कें, परिषद बना रहा है बहाने

हर 10 कदम पर दम तोड़ती सड़कें, परिषद बना रहा है बहाने

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तत्काल

शहरमें दिल्ली दरवाजा से लेकर गांधी चौक, स्टेशन चौराहा होते हुए सुगन सिंह सर्किल तक दर्जनों जगह सड़कें क्षतिग्रस्त है। यही हाल नया दरवाजा से माही दरवाजा वहां से दिल्ली दरवाजा तक का है। यूं समझिए कि हर दस कदम पर सड़कें दम तोड़ देती हैं। परिषद ने लंबे समय से नई सड़कों का निर्माण तो दूर मरम्मत तक नहीं करवाई है। परिषद प्रशासन अब जाकर सड़कों के टेंडर होने की बात कह रहा है जबकि अब शहर में जगह जगह हालात खराब हैं। सेामवार को टैक्सी चालकों के प्रदर्शन के दौरान ही दैनिक भास्कर ने अलग अलग इलाकों की क्षतिग्रस्त सड़कों की रिपोर्ट तैयार की, जो इस प्रकार है:-

इनमुख्य सड़कों की दुर्दशा

शहरके मानासर, मूंडवा चौराहा, वल्लभ चौक, बीकानेर रोड, नया दरवाजा मार्ग, बी रोड, दिल्ली दरवाजा मार्ग, अजमेरी गेट, कुम्हारी दरवाजा, माही दरवाजा, दरगाह रोड, नकास गेट शहर के अंदरूनी इलाकों में क्षतिग्रस्त सड़कों से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। टैक्सी चालकों का कहना था कि टूटी सड़कों से जान जोखिम में डालकर सफर तय करना पड़ता है। वाहन चालकों के साथ आमजन को भी परेशानी हो रही है।

ÖæS·¤Ú

नागौर. माही दरवाजा से नया दरवाजा जाने वाली क्षतिग्रस्त रोड से गुजरते वाहन।

नागौर. लौहियों के चौक से नया दरवाजा जाने वाले शहर के मुख्य मार्ग की क्षतिग्रस्त सड़क।

नागौर. माही दरवाजा क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सड़क।

यह कहा परिषद के एईएन नरेंद्र चौधरी ने

शहर में जगह जगह मीठे पानी की पाइप लाइनें डाली गई थीं, वह लीकेज होने से सड़कें टूट गई। सीवरेज का काम चल रहा है उससे भी सड़कें टूटी है। सीवरेज का कार्य करने वाली सरकारी एजेंसी सही काम नहीं कर रही है। इस वजह से शहर के ये हालात हैं। हमने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। अब शीघ्र ही सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी।

यह कहा सभापति बिरदीचंद सांखला ने

बारिश के कारण ही सड़कों की हालत खराब होती है। साल भर पहले शहर की कुछ सड़कों का पेचवर्क हुआ था। इसके बाद से सड़कों को अपने हाल पर ही छोड़ दिया गया। अब नगर परिषद की ओर से पेचवर्क के लिए टैंडर करवाए गए है। इनमें वार्ड संख्या 1 से 20 21 से 40 की सड़कों में पेचवर्क के लिए 15-15 लाख रुपए के दो ठेके किए गए हैं। इसके वर्क ऑर्डर 15 से 20 दिनों में जारी कर दिए जाएंगे। तब तक बारिश का मौसम भी समाप्त होने की संभावना है।